लखनऊ,शहर उद्यमी और ब्रांड मार्केटिंग प्रोफेशनल मो. ज़ाहिद ने आज लखनऊ का नाम रोशन करते हुए प्रदेश के 3700 से ज़्यादा नामांकन में चुने गए ओस अवार्ड के 40 अंतिम प्रतिभागियों में जगह बना कर अपने शहर का मान बढ़ाया। लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, कारागार मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी समेत कई गणमान्य अतिथियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत करी थी। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले उन लोगो को दिया जाता है जिन्होंने प्रदेश को विकास की कसौटी पर एक उत्तम राज्य बनाने में योगदान दिया हो।मो ज़ाहिद ने कई बहुप्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने के बाद लखनऊ में अपना स्टार्ट अप शुरू किया और आज वो 120 से ज़्यादा सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को अपनी ब्रांड सेवाएं दे रहें हैं।

Comments
Post a Comment