कॉलेज में दाखिले की दौड़ शुरू होने वाली है। 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए अच्छे कॉलेज का चयन करने का समय आ गया है। यह एक ऐसा समय होता है जो छात्रों के पूरे जीवन पर असर डालता है। इसलिए कॉलेज और कोर्स का चुनाव करते समय कई बातों को ध्यान रखना पड़ता है, ताकि भविष्य उज्जवल रहे। इसीलिए छात्र अपने लिए सबसे बेस्ट कॉलेज का चुनाव कर सके जिससे उनके भविष्य को एक सही मार्गदर्शन मिल सके इसका ध्यान रखते हुए गौरव सर की स्पीकर्स अकादमी द्वारा राजधानी लखनऊ के बौद्ध शोध संस्थान में कैरियर कनेक्ट कार्निवल 2025 का आयोजन किया गया जिसमें देश की टॉप यूनिवर्सिटी द्वारा स्टूडेंट को उनके कॉलेज के चुनाव से संबंधित सारी जानकारियां दी गई। जिसमें मुख्यरूप से पारुल यूनिवर्सिटी, एमिटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे , बैनेट यूनिवर्सिटी नोएडा, ध्येय आई ए एस, महेंद्र यूनिवर्सिटी , टी एस मिश्रा यूनिवर्सिटी ,गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रायत बाहरा यूनिवर्सिटी, आई सी ऑफ ए आई देहरादून , आर वी यूनिवर्सिटी शामिल रहे। सभी लोगों ने छात्रों को उनके कॉलेज और करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को समझाया जिनमें मुख्य रूप से
किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप भविष्य में क्या काम करना चाहते हैं। जिस भी फील्ड में आप अपना करियर बनाना चाहते हैं। एक बार उससे संबंधित कोर्स का चुनाव करने के बाद ही कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया का शुरू करें। करियर का चुनाव करना आसान नहीं है और कक्षा 12वीं के बाद प्रवेश के लिए बेस्ट कॉलेजों को चुनने वाले छात्रों के लिए यह सबसे कठिन काम होता है। सभी कॉलेज में स्पीकर्स अकादमी के इस कार्निवल को बहुत ही सराहा और कहा कि इस तरह के आयोजनों से कॉलेज और स्टूडेंट के बीच की दूरी खत्म होती है और बच्चे सीधे तौर पर कॉलेज से जुड़कर की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो उनके करियर को बनाने में एक महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस पूरे आयोजन पर स्पीकर्स एकेडमी के फाउंडर गौरव सर ने बताया कि हमारा यह एक छोटा सा कम है ताकि स्टूडेंट्स को कम समय में कई बेहतर यूनिवर्सिटी के साथ मिलाया जा सके ताकि वह अपने करियर से जुड़े सही यूनिवर्सिटी और सही कोर्सेज का चुनाव कर सके और उन्हें इस चीज में ज्यादा से ज्यादा विकल्प एक ही जगह पर मिल सके। ऐसा करने से छात्रों और उनके अभिभावको को भी अपने कई सवालों का जवाब सीधे यूनिवर्सिटी से पूछने का मौका मिलता है और पूरी तरह संतुष्ट होने पर वह सही निर्णय ले सकते हैं।


Comments
Post a Comment