राजधानी लखनऊ के हरिशचंद्र इंटर कॉलेज खेल मैदान, सदर में स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता की आठवीं पुण्यतिथि पर पहले विशाल इनामी दंगल का आयोजन उनके पुत्र व प्रेसिडेंट बीबी ग्रुप विराज सागर दास द्वारा किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे विराजसागर दास ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता जी का खेल के प्रति एक विशेष लगाव था और वह चाहते थे कि उत्तर प्रदेश का खेल की दुनिया में सबसे ऊपर नाम हो और । आज उनकी पुण्यतिथि पर लखनऊ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप भंडारे आदि शामिल थे। इस दंगल का आयोजन करने में भी यही उद्देश्य था कि कुश्ती जो हमारे प्राचीनतम खेलो में आती है उसे आगे लाया जाए और जो हमारे देश के पहलवानो को प्रोत्साहित कर उनकी हम मदद कर सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार देश को फिट इंडिया बनाने के मुहिम चला रहे हैं इसलिए वह भी चाहते हैं कि युवाओं को किसी न किसी प्रकार के स्पोर्ट्स से जुड़ना चाहिए और अपने आप को फिट रखना चाहिए। दंगल का संचालन विवेक पहलवान अध्यक्ष लखनऊ कुश्ती संघ द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आज दंगल और कुश्ती का भविष्य में ख़तरे में नजर आ रहा है। वह चाहते हैं कि सरकार की तरफ से कुश्ती को भी बढ़ावा दिया जाए । ताकि हम अपने देश की प्राचीनतम खेलों में से आने वाली कुश्ती को बचा सके। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवाओं को भी कुश्ती जैसे खेलों को ज्यादा से ज्यादा अपनाकर और खुद को नशे से दूर करना चाहिए। दंगल में प्रतिभाग कर रहे पहलवानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


Comments
Post a Comment