अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में फ़ीनिक्स माल कानपुर रोड पर कलत्रम शोरूम से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा पावर हाउस होते हुए किला चौराहा से बिजनौर रोड बंधन मैरिज लान ओमेक्स गेट के सामने पहुँची वहाँ पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व आरती का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अवध प्रान्त के प्रान्त महामंत्री गौरव द्विवेदी ने हनुमान जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बोला देश में रामराज स्थापित हो
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, श्री वेद प्रकाश सचान संयुक्त प्रांत महामंत्री, महानगर अध्यक्ष शीलेंद्र मोहन शर्मा, प्रांत मीडिया अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्षा श्री रमाकांती तिवारी,नगर अध्यक्षा श्री वंदना मिश्रा, प्रो. ममता तिवारी, लखनऊ उत्तर के रानू सिंह, मनीष तिवारी प्रांत मंत्री,बैद्यनाथ दुबे नगर महामंत्री ,मनोज चौहान नगर महामंत्री, हर्ष सिंह ,पंकज अवस्थी, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा , अजय मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला, जय नारायण ,रामकिशन, आरके दुबे ,हरीश तिवारी ,गुड्डू सिंह एव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Comments
Post a Comment